Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सोयतकलां में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन:पुलिसकर्मी पर अभद्रता, बाइक चढ़ाने के प्रयास का आरोप; तहसील में धरने पर बैठे

INT News11 August 2026 at 03:44 pm

आगर मालवा जिले के सोयतकलां में जलभराव की समस्या से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को पिड़ावा रोड चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लंबे समय से जल निकासी के लिए हाइवे पर बड़ी पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता करने और बाइक चढ़ाने का प्रयास करने के आरोप के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। तहसील ज्ञापन देने जा रहे थे प्रदर्शनकारी स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोककर प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया। रहवासियों का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण घटना से आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और परिसर के भीतर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। जलभराव का स्थायी समाधान चाहते हैं रहवासी सोयतकलां के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर जाने से हर साल लोगों को भारी नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का मानना है कि हाइवे पर बड़ी पुलिया बनने से पानी की निकासी सुचारु होगी और जलभराव से राहत मिलेगी। अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने की शांत करने की कोशिश तहसील परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए तहसीलदार रामेश्वर दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नागर और मोहन सिंह गुंदलावदा ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग पुलिसकर्मी पर कार्रवाई और पुलिया निर्माण की मांग पर डटे रहे।