world
दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास 'काफी हद तक सीमित' करेगा अमेरिका, ट्रंप ने दिया पेंटागन को निर्देश
INT News17 August 2026 at 08:01 am

वॉशिंगटन, 17 अगस्त। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने पेंटागन प्रमुख को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को "काफी हद तक" कम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ये अभ्यास न केवल "खर्चीले" हैं, बल्कि उत्तर कोरिया को पूरी तरह से अनुचित और शत्रुतापूर्ण संकेत भी देते हैं।