समाचार · मध्य प्रदेश
शिक्षकों का किशोर स्वास्थ्य प्रशिक्षण संपन्न, काउंसलिंग पर रहा फोकस
सलामतपुर| संघमित्रा रिसॉर्ट में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय आवासीय एम्बेसडर प्रशिक्षण हुआ। आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए, क्रियान्वयन एजेंसी बीजीएमएस के सहयोग से एफपीएआई शाखा भोपाल ने कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों और समन्वयकों को किशोर-किशोरियों की समस्याएं संवेदनशीलता से समझने के लिए तैयार करना हैं। सत्रों में किशोरावस्था के हार्मोनल बदलाव, शारीरिक बदलाव, मानसिक बदलाव पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को बच्चों के साथ भरोसेमंद संवाद बनाने के तरीके बताए गए। रोल मॉडल की भूमिका निभाने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम का संचालन किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मिथुन यादव, उद्घाटन जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका चौहान और परियोजना समन्वयक वरुण दुबे भी मौजूद रहे। समापन सत्र में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश खत्री उपस्थित रहे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।