Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दो अवैध डाइंग इकाइयां पकड़ीं, वॉशिंग मशीनरी सील

INT News29 October 2026 at 05:30 am

| लुधियाना हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक बी में अवैध रूप से संचालित दो डाइंग/वॉशिंग इकाइयों के खिलाफ पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की क्षेत्रीय कार्यालय-3 टीम ने औचक जांच के दौरान कार्रवाई की। जांच का उद्देश्य बिना शोधन किए अपशिष्ट जल को सीवर में छोड़ने वाली इकाइयों पर नियंत्रण बताई गई। कार्रवाई के दौरान पीपीसीबी की टीम में इंजी. जसपाल सिंह और इंजी. गोरव शामिल रहे। निरीक्षण संत बलबीर सिंह सीचेवाल की टीम के साथ किया गया। जांच में दोनों इकाइयां बिना किसी सहमति के संचालित पाई गईं और 3.75 एमएलडी हैबोवाल कलां ईटीपी की कन्वेयंस प्रणाली में बिना शोधन किया अपशिष्ट छोड़े जाने की बात सामने आई। मौके पर कोई ईटीपी स्थापित नहीं मिला। इंजी. जसपाल सिंह के अनुसार इन इकाइयों की पहचान पहले भी हो चुकी थी और तब मशीनरी सील व कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई थी। इस बार भी दोनों इकाइयों की वॉशिंग मशीनरी मौके पर सील की गई और बिजली विच्छेदन के निर्देशों के पालन के लिए पीएसपीसीएल से अनुरोध किया गया।