समाचार · हरियाणा
पानीपत में महिला ग्राम सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार:बिल पास करने की एवज में ले रही थी 1 लाख, शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बनाई हुई थी बहन
INT News27 August 2026 at 07:56 pm
हरियाणा के पानीपत जिले में करनाल ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला ग्राम सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला सचिव की पहचान किरण निवासी गांव जीतगढ़ के रूप में हुई है। जिसे टीम ने सरकारी क्वार्टर से ही गिरफ्तार किया है।
आरोपी को टीम ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राम सचिव को शिकायतकर्ता ठेकेदार ने पिछले करीब डेढ साल से बहन बनाया हुआ था। साल 2024 में किए हुए काम के बिल को लटकाकर ठेकेदार को परेशान किया जा रहा था।