Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ई-रिक्शा में शराब छुपाकर ले जाता युवक गिरफ्तार:मुरैना में वाहन जब्त; ग्वालियर से शराब लेकर आया था आरोपी

INT News26 September 2026 at 05:52 pm

मुरैना की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने ओवरब्रिज पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में छिपाकर शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक ग्वालियर से शराब लेकर मुरैना के सुभाष नगर इलाके में पहुंचाने जा रहा था। शराब परिवहन की सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने ओवरब्रिज पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शराब और ई-रिक्शा जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने शराब के परिवहन को लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।