Friday, 13 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

प्लास्टिक लिफाफों का इस्तेमाल न करने के लिए किया जागरूक

INT News13 November 2026 at 05:33 am

| जालंधर सरदार अजीत सिंह फाउंडेशन सोसाइटी रजिस्टर्ड की ओर से 15 दिवसीय कम्युनिटी आउटरीच इंटर्नशिप आयोजित की गई, जिसमें हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत रमनप्रीत कौर, फाउंडर ग्रीन पैरोज प्रोजेक्ट एवं प्रेसिडेंट सरदार अजीत सिंह फाउंडेशन सोसाइटी के नेतृत्व में छात्राओं का एक समूह सब्जी मंडी मकसूदां पहुंचा। मंडी बोर्ड के अधिकारियों के सहयोग से वहां दुकानदारों और खरीदारी के लिए आए लोगों को प्लास्टिक के लिफाफों का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं ने दुकान-दुकान जाकर अपील की और हरीयां चिड़ियां प्रोजेक्ट के तहत तैयार कपड़े के थैले निशुल्क बांटे। लगभग 1200 थैले दुकानदारों और ग्राहकों को वितरित किए गए। सूखा कचरा एकत्र कर जमा करवाया अभियान के दौरान मंडी के एक हिस्से से प्लास्टिक लिफाफे और अन्य सूखा कचरा एकत्र कर पांच बोरियां भरकर मंडी बोर्ड कार्यालय में जमा कराई गईं, ताकि उनका उचित निपटान हो सके। इस अवसर पर हंस राज महिला महाविद्यालय से मैडम कुलजीत कौर, मुखी पंजाबी विभाग भी शामिल हुईं। स. दलबीर सिंह, स्कत्तर मार्केट कमेटी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराई गई।