समाचार · छत्तीसगढ़
मोबाइल पर बच्चों ने देखा बस्तर दशहरा का समापन समारोह:कोंडागांव के स्कूल में राष्ट्रपति का संबोधन भी सुना, वंदे मातरम् से गूंजा परिसर
कोंडागांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुटपारा सोनाबाल में शिक्षकों ने बच्चों को मोबाइल और साउंड सिस्टम की मदद से बस्तर दशहरा के समापन समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया। गुरुवार को जगदलपुर में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संबोधन बच्चों ने देखा और सुना। प्रधान अध्यापक हितेंद्र कुमार श्रीवास और सहायक शिक्षक रुखमणी साहू ने इस पहल के जरिए बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर देश और प्रदेश के महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका के बारे में भी बताया। बच्चों को मिला संस्कृति और सामान्य ज्ञान सीखने का मौका शिक्षकों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ बस्तर की संस्कृति, देश की व्यवस्था और महत्वपूर्ण आयोजनों के बारे में जानकारी देना था। मोबाइल फोन को पोर्टेबल साउंड सिस्टम से जोड़कर बच्चों को कार्यक्रम दिखाया गया। इससे बच्चों को स्कूल में ही एक बड़े आयोजन को देखने और समझने का मौका मिला। वंदे मातरम् के गायन से गूंजा स्कूल लाइव प्रसारण खत्म होने के बाद सभी विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' गाया। इससे स्कूल का माहौल देशभक्ति से भर गया। शिक्षकों की इस पहल से बच्चों को नई जानकारी मिलने के साथ राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को समझने का अवसर भी मिला।