Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वानी के वैष्णोदेवी-मंदिर में भंडारा,35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:एक पंगत में 2500 भक्त बैठे, 400 सेवादारों ने संभाला मोर्चा

INT News23 October 2026 at 04:59 pm

बड़वानी के धोबड़िया हिल्स स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रि समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को हुए इस भंडारे में 35 से 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। यह भंडारा सुबह 11 बजे से देर शाम तक चला। भंडारे के लिए मंदिर परिसर में एक बड़ा शामियाना लगाया गया था। इसमें एक बार में लगभग 2,000 से 2,500 भक्त बैठकर भोजन कर सकते थे। सुबह 9 बजे माता की आरती के बाद 51 कन्याओं को भोज कराया गया, जिसके बाद प्रसादी बांटना शुरू हुआ। इस आयोजन में 400 से ज्यादा महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने सेवादार के रूप में काम संभाला। 50 से अधिक हलवाइयों की टीम ने लगातार प्रसादी तैयार की। महेंद्र टॉकीज से मंदिर तक नगर पालिका और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पीने के पानी के स्टॉल लगाए। क्विंटलों से बनी प्रसादी मंदिर समिति के संरक्षक आनंद हल्दीवाल ने बताया कि यह जनसहयोग से आयोजित होने वाले भंडारे का 31वां वर्ष था। भंडारे के लिए 21 क्विंटल शकर की नुक्ती, 45 क्विंटल आटे की पूड़ी और 20 क्विंटल मिश्रित सब्जियां तैयार की गईं। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सवा क्विंटल हलवे की महाप्रसादी भी बांटी गई। भंडारे की अन्य तस्वीरें…