Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बठिंडा में पति से झगड़े के बाद झील में कूदी:खाना जल्दी बनाने को लेकर हुआ विवाद, हालत गंभीर; सिविल अस्पताल से AIIMS रेफर

INT News23 October 2026 at 04:40 pm

बठिंडा में शुक्रवार को पति के साथ घरेलू विवाद के बाद 36 वर्षीय महिला ने झील नंबर एक में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों और सहारा जन सेवा की टीम ने महिला को झील से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे AIIMS बठिंडा रेफर कर दिया। महिला की पहचान जनता नगर निवासी रेशमा (36) पत्नी मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है।

सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि थर्मल झील नंबर एक में महिला के छलांग लगा दी। इसके बाद नहर पर तैनात संस्था की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से महिला को झील से बाहर निकाला। इसके बाद सहारा की एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया। काम पर जाने की जल्दी में था पति, खाना बनाने पर हुआ विवाद

महिला के बेटे के मुताबिक शुक्रवार को उसके पिता काम पर जाने के लिए लेट हो रहे थे। उन्होंने मां को जल्दी खाना बनाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर माता-पिता के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के बाद उसकी मां बिना खाना बनाए घर से निकल गई और झील नंबर एक में जाकर छलांग लगा दी। कुछ समय बाद परिवार को महिला के झील में छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर बेटा अपने पिता के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा। बेटे ने पुलिस को घटना के पीछे घरेलू विवाद होने की जानकारी दी है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने AIIMS किया रेफर

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके चलते इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे आगे के इलाज के लिए AIIMS बठिंडा रेफर कर दिया। सहारा जन सेवा की टीम ने महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर थाना थर्मल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि,महिला ने किन परिस्थितियों में झील में छलांग लगाई, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में AIIMS रेफर किया गया है।