समाचार · हरियाणा
फर्रुखनगर में तहसीलदार से मिले कांग्रेस नेता:प्रदेश प्रवक्ता ने सौंपा मांग-पत्र, बिजली निजीकरण का फैसला वापस लेने, हड़ताल खत्म कराने की मांग
गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली निजीकरण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर जे. तंवर और ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने दिया। ज्ञापन में बिजली निजीकरण का फैसला वापस लेने, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई जल्द सामान्य करने की मांग की गई। तंवर ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सेवा को निजी हाथों में सौंपने की नीति पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रभावित हो रहा जनजीवन उन्होंने बताया कि बिजली संकट से फर्रुखनगर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पेयजल सप्लाई पर भी असर पड़ा है। दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और किसानों को भी नुकसान हो रहा है, रबी की बुवाई और सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर दिनेश सरपंच, ऋषि चांदनगर, होशियार सैनी पार्षद, मनोज बंसल, राजेंद्र डॉक्टर, गजराज सेक्रेटरी, हरिकिशन, अशोक सैनी, रामपाल यादव, उषा यादव, वरुण वत्स, शिव कुमार, हरी, हुकमचंद, रविंद्र और मनीष समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।