entertainment
मंत्री ने कहा शराबी, बॉलीवुड ने बताया बीमार! अब बेटे ने दलेर मेहंदी का दिया हेल्थ अपडेट

दलेर मेहंदी पर जब उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब पीकर आने का इल्जाम लगाया था, तब बॉलीवुड स्टार्स उनके सपोर्ट में खड़े हुए थे. कई ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें बोलने में तकलीफ थी, इसलिए वह गा नहीं पा रहे थे. अब सिंगर के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पापा का हेल्थ अपडेट शेयर किया,
कैसी है दलेर मेहंदी की तबीयत
से बातचीत में गुरदीप ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "वह एकदम फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपरहिट हैं."
आखिर दलेर मेहंदी के शो में ऐसा क्या हुआ कि मच गया बवाल?
पूरा मामला उत्तराखंड के 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' का है. यहां दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कथित तौर पर शो रुकवा दिया. मंत्री ने आरोप लगाया कि सिंगर नशे की हालत में थे और मोटी फीस लेने के बावजूद उन्होंने बेहद खराब परफॉर्मेंस दी. इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि दलेर मेहंदी सच में लाइव गा रहे थे या सिर्फ गानों पर लिप-सिंक कर रहे थे.
मीका सिंह ने भाई के सपोर्ट में कही थी ये बात
मीका सिंह भी अपने भाई के सपोर्ट में उतर आए. मीका ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि दलेर पिछले 30 सालों से सुपरस्टार हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी ने कभी दलेर के हाथ में शराब का गिलास देखा है.
सुदेश लेहरी ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में कही ये बात
अभिनेता सुदेश लेहरी ने भी दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं यह वीडियो अपने लिए नहीं बना रहा हूं. मैं यह वीडियो हमारे चहेते कलाकार, दलेर मेहंदी के लिए बना रहा हूं. दोस्तों, मैं खुद एक कलाकार हूं और मैं समझ सकता हूं कि कलाकार कितना इमोशनल होता है. दलेर मेहंदी को 30 सालों से पर्सनली से जानता हूं. हमने उनसे मंच के बारे में बहुत कुछ सीखा है. मंच का सम्मान कैसे करें, मंच पर कैसे जाएं, कैसे जिएं, कैसे अपनी कला पेश करें और प्रोफेशनल कैसे बनें.”
View on Instagram
ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे सुदेश लहरी, बोले- 30 साल में कभी शराब पीते नहीं देखा