समाचार · झारखंड
हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तय समय से एक दिन पहले सत्र समाप्त

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट
Jharkhand Vidhan Sabha News: हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा सत्र का समापन निर्धारित समय से एक दिन पहले हो गया. सदन की कार्यवाही 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी.
बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा है. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष केवल सत्ता पक्ष की बात सुनते हैं और विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा करना चाहती थी.
ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: डॉ. दिलीप प्रसाद के बाद गिरफ्तार होने वाले जेपीएससी के दूसरे अध्यक्ष बने एल खियांग्ते
ये भी पढ़ें: Jharkhand Bandh Live Updates: जमशेदपुर में भी दिखा 'झारखंड बंद' का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता
सदन में भारी हंगामा
मानसून सत्र के चौथे दिन छात्र आंदोलन और विधानसभा में घेराव के दौरान हुए लाठी चार्ज को लेकर विपक्ष में जोरदार हंगामा किया. विपक्षी विधायक वेल में घुसे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इधर विपक्ष का हंगामा देख सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में घुसे और नारेबाजी करने लगे. सदन पूरी तरह से अव्यस्थित हो गया. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो विधायकों से सीट पर वापस जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन विधायक मानने को तैयार नहीं हुए. स्पीकर ने कहा कि छात्रों की सहानूभूति को देखते हुए कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करता हूं.
ये भी पढ़ें: बंद के समर्थन में आज सुदेश महतो बैठेंगे बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा के समक्ष