Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट में मामूली विवाद में युवक की हत्या:गांव के आरोपी ने किरच से किए कई वार, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा

INT News23 October 2026 at 03:50 pm

फरीदकोट के पास स्थित गांव किला नौ में मामूली तकरार के बाद एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। छोटी सी बात पर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर किरच (धारदार हथियार) से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक ने इलाज के दौरान गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। आरोपी भी गांव का रहने वाला है। वारदात गुरुवार देर शाम की है, जिसके बाद गंभीर हालत में यादविंदर सिंह उर्फ यादू वांदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात लगभग 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चे छोड़ गया है। इस असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव के सरपंच कंवलजीत सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे पूरे गांव के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया। तबाड़तोड़ कई वार से गंभीर रूप से घायल था मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर शाम विवाद में धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि गांव के ही रहने वाले सुखचैन सिंह ने यादविंदर पर किरच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने यादविंदर को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां उसको भर्ती तक इलाज किया जा रहा था। लेकिन कई गंभीर चोटों के चलते देर रात ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, आरोपी फरार

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मुनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर थाना सदर फरीदकोट में आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने कहा कि गहराई से जांच के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर विवाद की मुख्य वजह क्या थी।