Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Placement News: JUT के छात्रों की बल्ले-बल्ले, 62 का चयन; मिलेगा आकर्षक पैकेज

INT News26 October 2026 at 04:42 pm

JUT Campus Placement : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 62 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है. गुजरात की कंपनी माइक्रॉन की ओर से 9 और 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इन विद्यार्थियों का चयन किया गया.

48 डिप्लोमा और 14 बीटेक विद्यार्थियों का चयन

चयनित 62 विद्यार्थियों में वर्ष 2026 में उत्तीर्ण 48 डिप्लोमा इंजीनियरिंग और 14 बीटेक विद्यार्थी शामिल हैं. जेयूटी के कुलपति प्रो. डीके सिंह के अनुसार बीटेक विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 5.50 लाख रुपये, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को 3.72 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा. इसके अलावा दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किये जायेंगे.

फ्री ट्रांसपोर्ट और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा

चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से कई सुविधाएं भी मिलेंगी. इनमें फ्री ट्रांसपोर्टेशन, फ्री ब्रेकफास्ट और लंच के साथ परिवार के लिए 5 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस शामिल है.

ये भी पढ़ें: Video: जलस्तर घटा तो डेढ़ महीने बाद फिर शुरू हुई सागर की तलाश, वृंदाहा वॉटरफॉल में सर्च तेज

कुलपति ने दी बधाई

कुलपति प्रो. डीके सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने प्रशिक्षण एवं नियोजन सेल से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और कार्यकुशलता के माध्यम से अपने संस्थान और झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: SIR में सुनवाई और निष्पादन की रफ्तार पर सवाल, नो मैपिंग के 72% से अधिक मामले लंबित