समाचार · पंजाब
जेल अफसर का हवालाती संग डांस का VIDEO:SI की रिटायरमेंट पार्टी में नोट उड़ाए; होशियारपुर में नशा तस्करी में गिरफ्तार हुआ था
होशियारपुर सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह के मामले में नया मोड़ आया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक रिटायरमेंट पार्टी में कथित तौर पर एक हवालाती के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हरभजन सिंह के कथित तौर पर तस्करों से संबंधों की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो जेल में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की रिटायरमेंट पार्टी का है। वीडियो में हरभजन सिंह डीजे पर डांस कर रहे हैं, जबकि एक युवक उन पर नोटों की बारिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक जेल से जमानत पर बाहर आया एक हवालाती था। आरोप है कि रिटायर हुए सब-इंस्पेक्टर ने हरभजन सिंह के साथ मिलकर उसे पार्टी में बुलाया था। पुलिस पहले से ही हरभजन सिंह के साथ इस कथित गोरखधंधे में शामिल जेल के अंदर और बाहर के लोगों की जांच कर रही है। अब यह वीडियो सामने आने के बाद रिटायर हुए सब-इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की जा सकती है। कैदी के वीडियो के बाद पुलिस ने हरभजन को पकड़ा सूत्रों का यह भी दावा है कि हरभजन सिंह जेल में नशा पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाते थे। कुछ दिन पहले जेल में बंद एक गैंगस्टर ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि जेल में चल रहे अवैध धंधे में कुछ आला अधिकारी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले कुछ सबूतों के आधार पर दो दिन पहले हरभजन सिंह समेत कुछ 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। डिप्टी सुपरिटेडेंट पर आरोप हैं कि वह कैदियों से जेल में नशा बिकवाते थे। जेल में बंद एक कैदी मनप्रीत मन्ना ने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें उसने दावा किया था कि उनसे नशा बिकवाने के साथ जेल में गलत काम हो रहे हैं। चक्की में रात को लड़का-लड़की आए थे। उसने हाथ में पुड़िया दिखाकर उसमें आइस (मेथामफेटामाइन) होने का दावा किया था, जो सिंथेटिक नशा है। इसके बाद पुलिस ने थाना होशियारपुर सिटी में 14 जून को पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR नंबर 151 दर्ज की गई थी। जिसके बाद मन्ना के लगाए आरोपों की जांच की जा रही थी। जिसमें हरभजन सिंह का नाम निकला। कैसे हुआ था पूरे नेटवर्क का खुलासा ************ ये खबर भी पढ़ें: कपूरथला जेल में 2 हवालातियों की मौत: तबीयत खराब हुई, पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव; एक को 4 दिन पहले किया था गिरफ्तार कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद दो हवालातियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और थाना कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। मृतकों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)