Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बीजापुर के बंगालपारा में ग्रामीण की हत्या:50 वर्षीय व्यक्ति को धारदार हथियार से मार डाला, पुलिस जांच में जुटी

INT News7 July 2026 at 04:51 pm

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नम्बी–गुंजेपरती मार्ग स्थित बंगालपारा में मंगलवार को 50 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बंगालपारा निवासी हुंगा मुचाकी (50) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से हुंगा मुचाकी पर हमला कर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही उसूर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू पुलिस ने बताया कि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। यह इलाका पहले सघन माओवाद प्रभावित क्षेत्र रहा है। बस्तर के शीर्ष माओवादी कभी इस क्षेत्र को अपनी रणनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते थे। पूरा इलाका कर्रेगुट्टा की पहाड़ी से सटा हुआ है।