Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एमपी के 22 खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई:टीटी नगर स्टेडियम में खिलाड़ियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग; बोले-अंतरराष्ट्रीय मंच पर MP इतिहास रचेगा

INT News7 July 2026 at 04:55 pm

भोपाल में मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में एशियन गेम्स क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एशियन गेम्स के लिए प्रदेश के 22 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, वैज्ञानिक कोचिंग, खेल विज्ञान, पोषण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सारंग ने कहा कि पूरा प्रदेश उनके साथ है। हमें विश्वनास है खिलाड़ी भारत के लिए पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री ने प्रशिक्षकों और खेल विभाग के अधिकारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई आगामी एशियन गेम्स के लिए मध्यप्रदेश के 22 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में क्वालिफाई किया है। इनमें एथलेटिक्स, शूटिंग, रायफल, कैनो स्लालम, कैनोइंग, कायाक, शॉटगन, क्लाउड जुडो और घुड़सवारी सहित विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी शामिल हैं।