समाचार · पंजाब
श्री चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव मनाया
INT News13 November 2026 at 05:30 am
अमृतसर| किला भंगियां स्थित मंदिर श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा में कायस्थ सभा श्रीवास्तव मंदिर कमेटी की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस इवेंट की अध्यक्षता कमेटी के प्रेसिडेंट जोगिंदर पाल ने की। भजन गायक विजय महक ने भजनों के माध्यम से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, लाती हरीश श्रीवास्तव, राकेश कुमार, बिन्नी कनौजिया, विजय, रवि कुमार, गौरव श्रीवास्तव, लवली श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।