Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एमडी ड्रग्स मामले में ₹10 हजार का इनामी गिरफ्तार:उज्जैन क्राइम ब्रांच ने ढाई महीने बाद आरोपी को दबोचा

INT News7 July 2026 at 06:50 pm

उज्जैन में एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच और नीलगंगा थाना पुलिस ने ढाई महीने की तलाश के बाद उसे दबोचा। आरोपी राजीव रत्न कॉलोनी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 24 अप्रैल 2026 का है। नीलगंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कच्चा मसानिया स्थित मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर राकेश उर्फ चिना (48 वर्ष) निवासी राजीव रत्न कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। SP ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम इस मामले में जांच के दौरान कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन का नाम भी सामने आया था। वह अवैध ड्रग्स कारोबार में शामिल था, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा फरार आरोपी की तलाश में क्राइम पुलिस टीम तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार सूचनाएं जुटा रही थी। इसी दौरान टीम को आरोपी के ठिकाने की सटीक जानकारी मिली। सूचना का सत्यापन कर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन, इसके आपूर्तिकर्ता और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ड्रग्स तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।