Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

40 साल बाद गोलियों की जगह गूंजे दिवाली के पटाखे, गढ़चिरौली के बिनागुंडा में पहली बार मनी 'माओवाद मुक्त दिवाली'

INT News8 November 2026 at 07:57 pm

गढ़चिरौली, 8 नवंबर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जिस जंगल में कभी माओवादियों के डर से गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां अब दिवाली के पटाखों की गूंज सुनाई दे रही है। करीब 40 साल तक माओवादी हिंसा और संघर्ष का सामना करने वाले बिनागुंडा में पहली बार 'माओवाद मुक्त दिवाली' मनाई गई। इस मौके पर गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने स्थानीय नागरिकों और पुलिस जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।