Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भाजपा की बैठक: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया गया जोर

INT News4 July 2026 at 05:51 am

सुसनेर |सोयत रोड स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार शाम मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी आभा चौपड़ा और विशेष अतिथि पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार रहे। बैठक में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही डिजिटल लर्निंग अभियान, 'मन की बात' कार्यक्रम, शक्ति केंद्र बैठकों और 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।