Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अपर सचिव स्तर के चार आईएएस के तबादले:भारती ओगरे ने जॉइन नहीं किया स्कूल शिक्षा विभाग, अब सरकार ने उच्च शिक्षा में भेजा

INT News19 August 2026 at 05:53 pm

राज्य सरकार ने बुधवार को अपर सचिव स्तर के तीन और उप सचिव स्तर के एक आईएएस अधिकारी का तबादला किया है। इसमें भारती जाटव ओगरे को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाने के दो माह बाद अब उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। भारती ने जून में तबादला होने के बाद से अब तक खनिज साधन विभाग में ही काम संभाल रखा है। बुधवार को जारी आदेश में वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे अभी खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें 17 जून को जारी आदेश में अपर सचिव खनिज साधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थ किया गया था लेकिन भारती ने अब तक जॉइन नहीं किया था। अब जीएडी ने भारती ओगरे को अपर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया वर्तमान में अपर सचिव गृह विभाग के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अपर सचिव पर्यटन विभाग पदस्थ किया गया है। इसी तरह वर्ष 2016 बैच की अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को उप सचिव, गृह विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा वर्ष 2017 बैच के अधिकारी विवेक कुमार जो वर्तमान में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे, उन्हें उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया गया है। इनको मिला है एडिशनल चार्ज इसके पहले राज्य शासन ने 11 अगस्त को जारी आदेश में अंशुमान राज प्रबंध संचालक स्वान को अपर प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम के पद पर पदस्थ किया है। एक अन्य आदेश में वीएस चौधरी कोलसानी प्रबंध संचालक जल निगम तथा अपर सचिव पीएचई विभाग को अपर सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।