Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

रेप केस में क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

INT News11 August 2026 at 03:46 pm

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार, 11 अगस्त को रेप केस के मामले में गिरफ्तार किया गया. एबीपी आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के कुछ सप्ताह बाद हुई, जिसमें पुलिस को अभिषेक की गिरफ्तारी की दिशा में कदम उठाने को कहा गया था.

शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

एक युवती ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाने और बाद में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. इस मामले में अभिषेक के खिलाफ 19 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें से ज्यादातर गैर-जमानती धाराएं हैं.

चिंसुरा कोर्ट में होगी पेशी

पिछली सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने हुगली के मगरा पुलिस स्टेशन को अभिषेक के पास मौजूद मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया था. पुलिस से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी पेश करने को कहा गया था. मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान मगरा पुलिस स्टेशन ने अदालत को बताया कि अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें चिंसुरा कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मेडिकल छात्रा दुष्कर्म केस में हाई कोर्ट सख्त, क्रिकेटर अभिषेक पोरेल समेत 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश

एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने उसे एक जगह पर बंद रखा और खाना नहीं दिया. शिकायत के मुताबिक, लंबे समय तक खाना नहीं मिलने से उसकी तबीयत खराब हो गई और वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी.

2 अप्रैल की घटना का जिक्र

शिकायत में 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई एक कथित घटना का भी जिक्र है. महिला का आरोप है कि उसे कथित तौर पर एक जगह पर बंद रखा गया और खाना नहीं दिया गया, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ी. हालांकि, ये सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं और अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं.

रिश्ता टूटने की बताई वजह

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह अभिषेक के साथ रिश्ते में थी और दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी. हालांकि, उसके मुताबिक, अभिषेक के अन्य महिलाओं के साथ संबंध था. जिसके बारे में युवती को पता चल गया था. जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया. जिसके बाद कोर्ट ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका की धरती पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2017 में किया था क्लीन स्वीप