समाचार · पंजाब
महिला को ट्रैक्टरसे कुचलने वाला गिरफ्तार
INT News13 November 2026 at 05:30 am
अमृतसर | ब्यास थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत के मामले में चालक डबरू पटेल निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 नवंबर को केस दर्ज किया। गांव गहरी मंडी निवासी राजविंदर कौर ने बताया कि गांव लिद्दड़ से आगे पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरीं गुरमीत कौर ट्रॉली के टायर के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई।