समाचार · पंजाब
मोहाली अदालत में मजीठिया की अर्जी पर सुनवाई आज:जमानत की शर्तों के चलते विदेश जाने की लेनी होगी अनुमति, 16 को दी एप्लीकेशन
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा से जुड़ी अर्जी पर आज मोहाली अदालत में सुनवाई होगी। मजीठिया ने विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए 16 नवंबर को अदालत में एप्लीकेशन दाखिल की थी। इस पर अदालत ने 18 नवंबर को पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। अब सरकार के जवाब और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत इस मामले में फैसला ले सकती है।
मजीठिया के लिए अदालत की अनुमति इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। जमानत के दौरान उन पर लगाई गई शर्तों के मुताबिक, विदेश जाने से पहले उन्हें संबंधित अदालत से अनुमति लेनी होगी। इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने मोहाली अदालत का रुख किया है।
16 नवंबर को लगाई थी अर्जी
मजीठिया की ओर से 16 नवंबर को अदालत में विदेश जाने की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। इसके बाद अदालत ने मामले में पंजाब सरकार का पक्ष जानने के लिए 18 नवंबर को जवाब मांगा। अब 19 नवंबर को इस आवेदन पर सुनवाई होनी है। अदालत में सरकार की ओर से दाखिल जवाब के आधार पर मजीठिया की मांग पर विचार किया जाएगा।
आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज है केस
बता दें कि विजीलैंस ने पिछले साल विक्रम मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। जमानत के दौरान अदालत की ओर से तय शर्तों का पालन करना उनके लिए जरूरी है। इन्हीं शर्तों में विदेश यात्रा से पहले अदालत की अनुमति लेना भी शामिल है।
अब अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि मजीठिया को विदेश जाने की अनुमति दी जाए या नहीं। फिलहाल उनकी विदेश यात्रा अदालत के फैसले पर निर्भर है।
:::