Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पंजाब

Video: पंजाब में ढहा भाखड़ा नहर का पुल, मझधार में अटके 2 ट्रक, नीचे गिरते ही एक गाड़ी में लगी आग

INT News19 November 2026 at 10:27 am

पंजाब के पटियाला में एक बड़ा हादसा सामने आया है. पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक भरभराकर ढह गया. पुल टूटते ही उस पर से गुजर रहे दो ट्रक सीधे नीचे जा गिरे. हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए इस हादसे ने वहां से गुजर रहे लोगों को दहशत में डाल दिया.

ट्रक में आग लगते ही हालात हुए गंभीर

जिस पुल से कुछ पल पहले वाहन गुजर रहे थे, वह अचानक टूटकर नीचे गिर गया. दो भारी ट्रकों के पुल के साथ नीचे गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया. इनमें से एक ट्रक में आग लगने और लपटें उठने के बाद हालात और भी खतरनाक हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि आग को फैलने से रोक लिया गया. हालांकि, हादसे में किसी की जान गई है या कोई घायल हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

कैसे ढहा पुल, जांच के बाद सामने आएगी वजह

फिलहाल पुल के अचानक ढहने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. यह पता लगाया जाना बाकी है कि पुल की संरचना में पहले से कोई खराबी थी या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण रहा. हादसे के बाद पुल की स्थिति और आसपास के हिस्से की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.