national
जम्मू-कश्मीर में 10 से 12 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका, भूस्खलन का खतरा
INT News8 August 2026 at 03:59 pm

श्रीनगर, 8 अगस्त। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 से 12 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पत्थर गिरने जैसी घटनाओं का खतरा भी हो सकता है।