समाचार · मध्य प्रदेश
कचरा और सफाई की समस्या का हुआ समाधान:वार्ड 62 के सुपरवाइजर विशाल धर्मेरिया बने ‘स्टार ऑफिसर’; सड़क, स्ट्रीट लाइट और कचरे की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 62 के सुपरवाइजर विशाल धर्मेरिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ आनंद नगर में कचरा गाड़ी नियमित रूप से पूरी कॉलोनी के घरों से कचरा नहीं उठाने की शिकायत एसपी वरवड़े ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कचरा गाड़ी कॉलोनी के मुख्य गेट की लाइन छोड़कर अंदर के कुछ घरों से ही कचरा उठाती है। गाड़ी का हूटर नहीं बजाने के कारण रहवासियों को उसके आने का पता भी नहीं चलता। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 62 के सुपरवाइजर विशाल धर्मेरिया ने मामले पर संज्ञान लिया और समाधान होने की जानकारी दी। एप से मिल रहा लोगों को समाधान कचरे समस्या उठाने वाली डॉ. ममता बनीं आज की सिविक हिरो शास्त्री नगर स्थित मेन रोड नंबर-2, डिपो चौराहे पर पेड़ों की कटाई के बाद कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत डॉ. मनीषा दुबे ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई के बाद उसी स्थान पर कचरा छोड़ दिया गया था। इसके कारण वहां लगातार कचरा और पेड़ों की टहनियां जमा हो रही थीं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कचरा हटाया। शिकायतकर्ता ने खुद समाधान होने की पुष्टि की है। सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार करोंद: नाली में कचरा जमा, गंदगी और बीमारियों का खतरा करोंद स्थित शिव नगर क्षेत्र में नाली की सफाई नहीं होने और सड़क पर कचरा फैलने की शिकायत देव चौहान ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नाली का कचरा निकालकर सड़क पर डाल देते हैं और उसे उठाने की व्यवस्था नहीं करते। इससे नाली के आसपास गंदगी जमा हो रही है और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सुंदर नगर: खाली प्लॉट, सड़क और नाली में कचरे के ढेर अशोक गार्डन रोड स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में कचरा गाड़ी की व्यवस्था को लेकर फराज ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वार्ड 71 में अशोक गार्डन कंट्रोल के सामने खाली प्लॉट, सड़क और नाली में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कचरा गाड़ी सुबह करीब 6:45 बजे आती है, लेकिन निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से रुककर कचरा नहीं उठाती। कोरंड: वार्ड 77 में स्ट्रीट लाइट खराब, रात में अंधेरे की समस्या कोरंड में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत दीपक विश्वकर्मा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वार्ड 77 में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर निगम ने कुछ दिन पहले यहां लाइट लगाई थी, लेकिन वह अब काम नहीं कर रही है। मनुआभान टेकरी: नर्मदा फिल्टर प्लांट की पाइपलाइन से पानी की बर्बादी मनुआभान टेकरी के नर्मदा फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पानी की सप्लाई के दौरान पाइपलाइन से तेज धार में पानी बह रहा है। इससे पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।