Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Cabinet Briefing: असम को मिलेगा नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

INT News25 November 2026 at 03:35 pm

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रीफिंग में कहा, असम के सिलचर में एक नया हवाई अड्डा बनाने का है. सिलचर हवाई अड्डा लगभग अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच चुका है और यहां कई तरह की दिक्कतें हैं. जगह की कमी के कारण इसके रनवे को बढ़ाना भी मुश्किल है. इसलिए, असम के कछार जिले के डोलू में एक नया 'ग्रीनफील्ड' हवाई अड्डा बनाया जाएगा. जिस तरह गुवाहाटी में विकास होने से असम के एक बड़े हिस्से को कनेक्टिविटी मिली है, उसी तरह सिलचर में बनने वाला नया हवाई अड्डा इस क्षेत्र के कई राज्यों - जैसे मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय - के लिए कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास की एक बड़ी पहल साबित होगी.

कैबिनेट ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "कामराजार पोर्ट का काफी विकास होगा, क्योंकि इसका हिंटरलैंड (आस-पास का क्षेत्र) और कैचमेंट एरिया बहुत बड़ा है. चेन्नई, श्रीपेरंबुदूर और गुमिदिपुंडी समेत पूरा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जोन - जहां बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पुर्जे बनाए जाते हैं - इस पोर्ट की सेवाओं का लाभ उठाएगा. इससे मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को काफी मदद मिलेगी.