Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बीवीएम में एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रदान की

INT News29 October 2026 at 05:30 am

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में बुधवार को एनसीसी जूनियर विंग के कैडेटों की उपलब्धियों और समर्पण को सम्मानित करने के लिए रैंक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैडेटों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन सूद ने योग्य कैडेटों को रैंक प्रदान की। उन्होंने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैंक पाने वालों में रितिका यादव और मन्नत को कंपनी क्वार्टरमास्टर सार्जेंट, पीहू मंडल और जेसिका को कॉर्पोरल तथा दिव्यांशी और सांची को लैंस कॉर्पोरल की जिम्मेदारी सौंपी गई।