समाचार · मध्य प्रदेश
हनुमना में गांधी प्रतिमा तोड़ने वाला गिरफ्तार:CCTV से हुई पहचान, नंदी प्रतिमा खंडित करने का भी आरोप; कोर्ट ने जेल भेजा
मऊगंज के हनुमना नगर में महात्मा गांधी और नंदी की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने वार्ड 4 निवासी श्रीधर केसरी (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गांधी प्रतिमा का सिर टूटा मिला था 25 सितंबर की सुबह गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का सिर टूटा मिला था। प्रतिमा पर क्रॉस का निशान भी मिला था। इसी तरह कनवा तालाब मंदिर में नंदी की प्रतिमा भी खंडित मिली थी। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान घटना की शिकायत के बाद हनुमना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर वार्ड 4 के श्रीधर केसरी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा- रात में घर से निकलकर तोड़ी प्रतिमाएं एडिशनल एसपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार, वह रात में घर से निकला था और उसने प्रतिमाएं तोड़ीं। घटना के बाद नगर में गुस्सा प्रतिमाएं खंडित किए जाने की घटना के बाद नगर में गुस्सा था। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की।