Sunday, 19 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रिम्स आश्रयगृह का किया निरीक्षण, कहा - कैंटीन को कमाई का जरिया न बनायें

INT News19 July 2026 at 08:38 am

Sanjay Seth inspects RIMS : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स आश्रयगृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने खराब लिफ्ट, कॉरिडोर में जमा पानी और कैंटीन में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को सिर्फ 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना उद्देश्य था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में अधिक कीमत पर भोजन मिल रहा है. मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आश्रयगृह की कैंटीन सेवा के बजाय रेस्टोरेंट की तरह संचालित होती दिख रही है. ऐसा लगता है कि इसे कमाई का जरिया बना लिया गया है. इसे कमाई का जरिया न बनायें.

सियासत छोड़ व्यवस्था सुधारें स्वास्थ्य मंत्री

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा रिम्स और स्वास्थ्य विभाग का संचालन किया जाता है. अक्सर बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रिम्स जैसे संस्थान में इलाज के लिए आने वाले गरीबों के साथ धोखा किया जा रहा है और वह चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी राज्य की सियासत बाद में भी होती रहेगी, पहले रिम्स की व्यवस्था संभालिये. रक्षा राज्य मंत्री ने रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा से गरीब मरीज और उनके परिजनों को सम्मानजनक वातावरण के साथ सस्ती दर पर रहने और भोजन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें-  जामताड़ा के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, बिना इलाज के गर्भवती को बैरंग लौटाने का आरोप

ये भी पढ़ें- चतरा के हंटरगंज में दो लाख की सुपारी देकर दिव्या की कराई गई हत्या, मामले में एक गिरफ्तार