Monday, 20 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीवेज खुदाई से फूटी पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद:सीहोर में ठेकेदार की लापरवाही से सड़कें दलदल बनीं, कीचड़-गड्ढों से मुश्किलें बढ़ीं

INT News19 July 2026 at 02:54 pm

सीहोर के मंडी क्षेत्र में सीवेज लाइन बिछाने का काम स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। फ्रीगंज क्षेत्र में सीवेज ठेकेदार की लापरवाही के कारण पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे नलों के समय हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर लाइन बिछाए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सड़कें अभी भी खुदी हुई हैं। ठेकेदार ने केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की है, जिससे सड़कों पर दलदल जैसी स्थिति बन गई है। वाहन लगातार फंस रहे हैं

इस दलदल में दोपहिया और चारपहिया वाहन लगातार फंस रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे स्कूली बच्चों और पैदल चलने वाले बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ और गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि घरों के सामने गंदगी और कीचड़ जमा है, जो पानी आने पर और बढ़ जाती है। लोगों का यह भी आरोप है कि सीवेज का यह काम गलत समय पर शुरू किया गया है, जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के जिम्मेदार इंजीनियर सीवेज कार्य का जमीनी निरीक्षण नहीं करते, जिससे ठेकेदार की मनमानी जारी है। वार्डवासियों का कहना है कि पाइपलाइन फूटने के बाद भी नगर पालिका के इंजीनियर इसे दुरुस्त कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। CMO बोले- जल्द सुधार करवाएंगे

इस संबंध में, सीहोर नगर पालिका के सीएमओ सुधीर सिंह ने कहा कि सीवेज ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर से बात करके क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है।