समाचार · मध्य प्रदेश
प्रेम विवाह से नाराज सालों ने जीजा पर किया हमला:पन्ना में काम से लौटते समय लाठियों से पीटकर अधमरा किया; हालत गंभीर
पन्ना जिले में बहन से प्रेम विवाह से नाराज दो युवकों ने अपने ही जीजा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। काम से लौटते समय रास्ते में रोका जिला अस्पताल में भर्ती गोलू मोहम्मद शाह ने बताया कि उसने आरोपियों की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराज उसके साले रमजान और शाहजादे उससे रंजिश रखते थे। मंगलवार को जब वह काम निपटाकर घर लौट रहा था, तब दोनों ने रास्ते में उसे घेर लिया। सिर और कान पर ताबड़तोड़ वार कर किया बेहोश आरोपियों ने गोलू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और कान पर लगातार वार किए जाने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद पीड़ित का चचेरा भाई उसे कोतवाली थाने ले गया, जहां से पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया। आपराधिक प्रवृत्ति के हैं आरोपी, जांच में जुटी पुलिस पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।