Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

भारत बनाम श्रीलंका: सुदर्शन पहले टेस्ट से बाहर, दूसरे मैच में खेलने पर भी संशय

INT News8 August 2026 at 03:53 pm

कोलंबो, 8 अगस्त। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारत की बैटिंग योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके दूसरे मैच में भी खेलने पर शक है। सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में रिहैब कर रहे हैं।