Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन का केंद्री-फाटक आज रात से रहेगा बंद:मेंटेनेंस के चलते 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सड़क ट्रैफिक प्रभावित

INT News28 October 2026 at 12:45 pm

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे फाटक बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे फाटक क्रमांक आरडी-22 पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते 28 अक्टूबर की रात 9 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक इस फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह रेलवे फाटक रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर किलोमीटर 31/6-7 पर स्थित है। रेलवे प्रशासन यहां जरूरी मरम्मत करेगा, ताकि रेलगाड़ियों का संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके। इस काम के लिए फाटक को तय समय तक बंद रखा जाएगा। वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल फाटक बंद रहने के दौरान इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। लोगों से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की भी अपील की गई है। गुरुवार सुबह 9 बजे खुलेगा फाटक रेलवे के तय कार्यक्रम के अनुसार, मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे सड़क यातायात फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और बंद फाटक तक पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है।