Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Diwali Special Trains 2026: दिल्ली से दिवाली-छठ पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, तारीख और टाइमिंग देखें

INT News3 November 2026 at 01:01 pm

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और एनसीआर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इस साल दिवाली 8 नवंबर को है. उत्तर रेलवे के मुताबिक, त्योहारों के दौरान 6,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की योजना बानाई थी. इनमें दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं.

दिल्ली और एनसीआर से चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के नंबर, तारीख और समय दिए गए हैं. यह उपलब्ध घोषणाओं के आधार पर प्रमुख ट्रेनों की सूची है. यात्रा से पहले NTES या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा 139 पर समय और संचालन की पुष्टि भी जरूर करें.

दिल्ली से चलने वाली दिवाली स्पेशल ट्रेनें

वापसी की ट्रेनों का शेड्यूल

वंदे भारत स्पेशल की वापसी ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचती है. शकूरबस्ती–पटना और शकूरबस्ती–झाझा अनारक्षित स्पेशल की वापसी अगले दिन दिल्ली पहुंचती है.

एनसीआर से चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

04414 गाजियाबाद से रात 8:05 बजे चलकर रात 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचती है. वापसी में 04413 अलीगढ़ से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे गाजियाबाद पहुंचती है.

ये भी पढ़ें: Wayanad School Closed: केरल के वायनाड में 100 छात्र बीमार, एक हफ्ते तक बंद रहेगा स्कूल

दिल्ली से चलने वाली अन्य घोषित स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे की घोषित सूची में दिल्ली और एनसीआर को जोड़ने वाली अन्य सेवाएं भी शामिल हैं. इनमें आनंद विहार–पटलीपुत्र, आनंद विहार–मुजफ्फरपुर, आनंद विहार–जोगबनी, दिल्ली जंक्शन–सीतामढ़ी, नई दिल्ली–कानपुर, आनंद विहार–लौकहा बाजार और दिल्ली–कामाख्या जैसे रूट शामिल हैं.