Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा, CM धामी और नाबालिग लड़की पर घिनौनी पोस्ट

INT News14 September 2026 at 09:50 am

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एक स्थानीय महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उर्मिला पिछले साल अंकिता भंडारी केस में वीआईपी के नाम को लेकर चर्चाओं में आई थी। उन्होंने दिग्गज भाजपा नेता पर अंकिता केस में संलिप्तता के आरोप लगाए थे। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उर्मिला सनावर पर पीड़िता की नाबालिग बेटी के खिलाफ घिनौनी पोस्ट का आरोप है।देहरादून में पटेलनगर थाना इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि इस मामले में कल्पना त्रिपाठी ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि बीते 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर उनकी और मुख्यमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके साथ आरोपी ने उनका निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया।पीड़िता की नाबालिग बेटी पर घिनौनी पोस्टपीड़िता के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उर्मिला के समर्थकों ने फेसबुक पर नई आईडी बनाई। इस पर उनकी बेटी के बारे में गलत बातें लिखीं। आरोप है कि उर्मिला ने पीड़िता की सहेली को फोन कर धमकी दी कि वह पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मरवा देगी।उर्मिला पर पहले से हैं कई केस, गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुकाउर्मिला सनावर लंबे समय से विवादों में रही हैं। उनके खिलाफ यह छठा मुकदमा दर्ज हुआ है। एक पूर्व विधायक की पत्नी होने का दावा करने वाली उर्मिला पर इससे पहले देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला, हरिद्वार के बहादराबाद और ज्वालापुर थानों में मानहानि, छवि धूमिल करने और ब्लैकमेलिंग के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।अंकिता भंडारी केस में वीआईपी का नाम लेकर आई थी उर्मिलाउर्मिला सनावर ने पिछले साल चर्चित अंकिता भंडारी केस में वीआईपी के शामिल होने का आरोप लगाया था। वह खुद को भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया था।वीडियो में उर्मिला सनावर ने हत्याकांड से जुड़े एक कथित 'वीआईपी' का नाम सामने लाने की बात कही है और भाजपा के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इस संबंध में राठोर के साथ हुई बातचीत का ऑडियो भी जारी किया था।