समाचार · मध्य प्रदेश
जिले में 15 हजार पशुओं का होगा टीकाकरण
INT News4 July 2026 at 05:49 am
राजगढ़| पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में शुक्रवार से शुरू हुए एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण अभियान के तहत 15 जुलाई तक विकासखंड राजगढ़ में 15 हजार पशुओं का घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में पशुपालकों के आधार को भारत पशुधन पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए है। ग्रामों के सत्यापन के लिए एसडीएम निधि भारद्वाज के निर्देशन में टीम गठित करने के निर्देश दिए है। पशुपालन केसीसी, लंबित कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य गतिविधियों को भारत पशुधन पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने पर जोर दिया गया है।