national · उत्तर प्रदेश
बाबरी ढांचा और बाटला हाउस पर आंसू, कश्मीरी पंडितों व सिखों के नरसंहार पर चुप्पी क्यों: बृजलाल
INT News8 November 2026 at 07:46 pm

लखनऊ, 8 नवंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और गांधी-नेहरू परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बाबरी ढांचा विध्वंस, बाटला हाउस मुठभेड़, कश्मीरी पंडितों के पलायन और सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए।