national
Viral Video: माइनस 86 डिग्री वाली कॉफी! सूरत के कैफे का वीडियो देखकर लोग हैरान

Viral Video: गर्म कॉफी और कोल्ड कॉफी तो बहुत पी होगी, लेकिन क्या कभी माइनस 86 डिग्री सेल्सियस वाले कप में परोसी जाने वाली कॉफी के बारे में सुना है? गुजरात के सूरत का एक कैफे इन दिनों खूब चर्चा में है. यहां कॉफी बनाने का तरीका देखकर लोग हैरान हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक कर्मचारी बेहद ठंडे कप में दूध और कॉफी डालता दिखाई दे रहा है.
फ्रीजर से निकाला बर्फ से ढका कप, फिर बनाई कॉफी
फूड व्लॉगर वत्सल जरीवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @thefoodiecam पर इस खास कॉफी का वीडियो शेयर किया है. इसमें एक महिला कैफे में पहुंचकर इस पेय को आजमाती दिखाई देती है. वीडियो को कई मिलियन लोगों ने देख लिया है.
View on Instagram
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में कैफे का कर्मचारी सबसे पहले विशेष फ्रीजर से एक कप निकालता है. कप की बाहरी सतह पर बर्फ की परत जमी होती है. इसके बाद उसमें दूध डाला जाता है और फिर कॉफी मिलाई जाती है. इसे तैयार करने का तरीका सामान्य कोल्ड कॉफी से अलग दिखाई देता है.
इसके बाद वीडियो में कॉफी परोसते हुए दिखाया गया है. एक लड़की चम्मच से कॉफी को अच्छी तरह मिलाती है और फिर उसका स्वाद चखती है. कॉफी पीने के बाद वह इसके जायके की तारीफ करती नजर आती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 94 लाख व्यूज और करीब 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.