Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से लूट:फैक्ट्री में सुबह माल उतरवाने गए थे; बदमाशों से बचने के लिए चाय की बोतल से किया हमला,2 मोबाइल छीने,CCTV सामने आया

INT News25 October 2026 at 06:20 am

लुधियाना के थाना बस्ती जोधेवाल में आते नूरवाला रोड इलाके में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चना-मूंगफली पैकिंग फैक्ट्री के मालिक पर स्प्लेंडर सवार 3 बदमाशों ने हमला कर दिया और उनके दो महंगे मोबाइल फोन छीन लिए। गनीमत रही कि पीड़ित का कैश बच गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया हैजिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। क्रेटा से फैक्ट्री में दाखिल होते ही हुआ सामना 54 वर्षीय पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि नूरवाला रोड काकोवाल में उनका चना-मूंगफली पैकिंग का कारोबार है। सोमवार सुबह फैक्ट्री में माल आया था, जिसे वह अपनी क्रेटा कार से उतरवाने के लिए गए थे। जैसे ही वह कार पार्क कर फैक्ट्री के अंदर दाखिल होने लगे तभी उन्होंने देखा कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक पहुँचे और मारपीट करने लगे संजीव कुमार के मुताबिक लूट और मारपीट कर रहे बदमाशों में से एक युवक 'धूम लका लका धूम लका लका ' गाना गुनगुना रहा था। सीसीटीवी में क्या दिखा पाँच फोटो में देखिए संजीव कुमार ने खुद को बचाने की कोशिश करते हुए चाय वाली बोलत से उन पर हमला किया और हाथापाई के बीच उनका एक आईफोन 17 (iPhone 17) और एक सैमसंग का एंड्रॉयड फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालाकि संजीव ने भी उसने साथ हाथ पाई की और पीछे भगा लेकिन चोर वहाँ से भागने में कामयाब रहे। गनीमत यह रही कि इस छीनाझपटी में संजीव कुमार के पास मौजूद कैश बच गया। थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज घटना के तुरंत बाद पीड़ित संजीव कुमार ने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को इसकी शिकायत दी। लेकिन 19 तारीक की लूट होने के बाबजूद अभी तक पुलिस मोका नहीं देखने आई और ना है कोई कारवाही की पीड़ित ने पुलिस से सख़्त कार्रवाई की मांग की है