entertainment
Maine Pyar Kiya के लिए सलमान खान खुद को नहीं मानते थे हीरो, जानें क्या बोले भाईजान

Salman Khan Maine Pyar Kiya: सलमान खान (Salman Khan) आज बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें खुद पर हीरो बनने का भरोसा नहीं था. अपनी पहली बड़ी फिल्म 'मैंने प्यार किया' Maine Pyar Kiya के लिए उन्होंने सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) को अपने दोस्तों के नाम सुझा दिए थे.
सलमान को पसंद आई कहानी, लेकिन खुद को नहीं माना सही कलाकार
आपको बता दें कि एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब उनकी मुलाकात निर्देशक सूरज बड़जात्या से हुई तो उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी. लेकिन उन्हें लगता था कि वह इस किरदार के लिए सही कलाकार नहीं हैं.
ऐसे में सलमान ने सूरज बड़जात्या को अपने दो-तीन दोस्तों के नाम सुझा दिए. उनका मानना था कि अगर उन्हें यह फिल्म नहीं मिलती तो कम से कम उनके किसी दोस्त को काम मिल सकता है. हालांकि, बाद में यही फिल्म सलमान के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्हें घर-घर में पहचान मिली.
कभी सिर्फ 10 लाख रुपये कमाना चाहते थे सलमान
सलमान ने अपने पुराने सपनों के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जिंदगी में एक समय उनकी ख्वाहिश सिर्फ 10 लाख रुपये कमाने की थी. यह सपना वह करीब 30-40 साल पहले ही पूरा कर चुके हैं. उनका कहना था कि अब अगर सब कुछ चला भी जाए तो वह खुद को फायदे में मानेंगे.
वहीं, चित्रांगदा सिंह ने बताया कि उनका सपना कभी हीरोइन बनने का नहीं था. वह तो बस ऐसी कार खरीदना चाहती थीं, जिसका शीशा एक बटन दबाने पर ऊपर-नीचे हो जाए. उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद को फुलटाइम नहीं, बल्कि पैशन प्रोड्यूसर मानती हैं. फिल्म 'सूरमा' के अलावा वह एक और फिल्म के सह-निर्माण से जुड़ी हैं.
शाहरुख और आमिर के साथ फिल्म पर क्या बोले सलमान?
कार्यक्रम में सलमान से सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भी सवाल हुआ. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर कोई उन्हें पसंद करे. वहीं, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ एक फिल्म करने के सवाल पर सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा होना संभव है. उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं.
ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ने हटवाया पति के नाम का टैटू, वीडियो वायरल