समाचार · मध्य प्रदेश
दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप:जेतपुरा के ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन दिया; बोले- थाने में सुनवाई नहीं हुई
नीमच शहर के पास स्थित ग्राम जेतपुरा के रहवासियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने गांव के ही कुछ दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और मकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घर में घुसकर तोड़फोड़ और कब्जा करने का प्रयास एसपी कार्यालय पहुंची रंजना, निशा, जोशना और रेखा ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने उनके घरों में हमला कर खाने-पीने का सामान, बिस्तर और कपड़े बाहर फेंक दिए। पीड़ितों के अनुसार, वे वर्ष 2016 से नामांतरण व रजिस्ट्री के वैध दस्तावेजों के साथ वहां रह रहे हैं, लेकिन विरोधी पक्ष जबरन कब्जा करना चाहता है। थाने में सुनवाई न होने पर पहुंचे एसपी कार्यालय पीड़ितों ने बताया कि घटना की रात वे नीमच सिटी थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, लेकिन उनकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत करने पर अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां कलेक्टर और नीमच सिटी थाना प्रभारी को भी भेजी गई हैं।