Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रतलाम में 24 घंटे में 40MM बारिश, मौसम हुआ ठंडा:जिले में 16 इंच बारिश, पिछले साल से 6.42 इंच कम; रतलाम शहर 23 इंच पार

INT News11 August 2026 at 02:44 pm

रतलाम में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम व तेज बारिश हो रही है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। शहर के अलावा जिले में भी बारिश का दौर जारी है। जिले में अब तक 16 इंच बारिश हो चुकी है। गत वर्ष इस समय तक 22.42 इंच बारिश हुई थी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने जिले को तर-बतर कर दिया है। यह बारिश किसानों से लेकर सभी के लिए राहत भरी है। लगातार बारिश से नदी, कुएं भी रिचार्ज हो गए है। 1 जून 2026 से लेकर अब तक 421.75 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 569.63 मिमी पानी गिरा था। जिले की औसत सामान्य वर्षा 918.3 मिमी है। 24 घंटे में 40 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे में जिले में मंगलवार सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 40 मिली बारिश हुई है। आलोट में 53, जावरा में 46, ताल में 36, पिपलौदा में 45, बाजना में 34, रतलाम में 50, रावटी में 21, सैलाना में 35 मिली बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश रतलाम सिटी में 2 इंच हुई है। रतलाम शहर में अब तक कुल 23 इंच पानी गिर चुका है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 22.44 इंच बारिश हुई थी।