Saturday, 28 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

बैंक लॉकर खुलते ही ढन-ढन कर गिरे गहने, बिहार में अभियंता के पास मिला कुल 1.143 किलोग्राम सोना

INT News27 November 2026 at 10:14 pm

पटना. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुये पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मधुबनी के कार्यपालक अभियंता रितेश चंद्र सिन्हा के बैंक लॉकर से 1.27 करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी और हीरे के गहने बरामद किये हैं. सोने के गहनों का वजन एक किलो 143 ग्राम बताया गया है. निगरानी थाना में छह नवंबर को दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई है. इस कांड में अभियंता पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और उन्हें दिवाली के दिन आठ नवंबर को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था.

लॉकर संख्या-75बी की ली तलाशी

जांच अधिकारी ने कोर्ट से आदेश लेकर शुक्रवार को पटना के राजाबाजार शाखा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में संचालित लॉकर संख्या-75बी की तलाशी ली. तलाशी में जो बरामदगी हुई, उसने जांच एजेंसी को भी चौंका दिया. इस कार्रवाई से पथ निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है. रिश्वत के मामले में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद लॉकर से इतनी बड़ी मात्रा में गहने मिलने से यह मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ गया है.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह हुई बरामदगी

सोने के गहने - 1143 ग्राम, अनुमानित मूल्य 1,26,28,886 रुपये

हीरे और सोने के गहने - अनुमानित मूल्य 1,30,000 रुपये

चांदी के गहने - 72 ग्राम, अनुमानित मूल्य 11,000 रुपये

बेटी के लॉकर से 17 लाख के गहने बरामद

निगरानी ब्यूरो ने एक अन्य मामले में भी लॉकर की तलाशी ली. यह मामला निगरानी थाना में 13 जून 2025 को दर्ज मामले से जुड़ा है. इसमें प्राथमिक अभियुक्त अजय कुमार राय, तत्कालीन अंचलाधिकारी, हाजीपुर सदर, जिला वैशाली हैं. उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज किया गया था. जांच टीम ने अजय कुमार राय की अविवाहित बेटी इशिका राय के नाम से भारतीय स्टेट बैंक की अलंकार पैलेस, बोरिंग रोड स्थित शाखा में मौजूद लॉकर की तलाशी ली, जिसमें कुल 209 ग्राम 900 मिलीग्राम सोने के गहने बरामद हुए. इसमें एक हार का सेट, चार चेन, नौ अंगूठी, एक ब्रेसलेट, 14 टॉप्स व बाली, तीन लॉकेट और दो बाला शामिल हैं. इनका मूल्य 16,55,200 रुपये आंका गया है. इसके अलावा 210 ग्राम वजन चांदी के तीन लक्ष्मी-गणेश जी जिसका मूल्य 20,160 रुपये और चांदी के 49 सिक्के बरामद किये हैं, जिनकी कीमत 58,800 रुपये बतायी गयी है.

अजय कुमार राय की बेटी के नाम लॉकर से बरामद संपत्ति

Also Read: बिहार के सीमांचल में डेमोग्राफी चेंज जारी, किशनगंज-अररिया समेत इन जिलों में निगरानी तेज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट...