समाचार · मध्य प्रदेश
बरबसपुर स्कूल का जर्जर भवन गिराने का काम शुरू:दो विभागों की खींचतान में अटका था काम, च्चों की सुरक्षा पर था खतरा
उमरिया। मानपुर विकासखंड के बरबसपुर शासकीय स्कूल के जर्जर भवन को आखिरकार गिराने का काम शुरू हो गया है। यह भवन लंबे समय से बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ था। भवन को गिराने की जिम्मेदारी को लेकर ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिसके कारण कार्रवाई अटकी हुई थी। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने पहले ही ग्राम पंचायत को पत्र भेजकर जर्जर भवन को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद, दोनों विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान बनी रही। इस दौरान बच्चे स्कूल परिसर और जर्जर भवन के आसपास खेलते रहते थे, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। में 4 जुलाई को जर्जर भवन से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद दोनों विभागों में हलचल बढ़ी। इसके परिणामस्वरूप, अब भवन को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मजदूर मौके पर पहुंचकर जर्जर भवन को ध्वस्त करने में जुटे हुए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्री मुमताज खान ने बताया कि जर्जर भवन को गिराने के लिए ग्राम पंचायत को पहले ही पत्र जारी किया गया था और अब कार्य शुरू हो गया है।