Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों से धक्का-मुक्की कर अंदर घुसा शख्स

INT News19 November 2026 at 09:48 am

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के हाई-सिक्योरिटी टर्मिनल-3 में एक शख्स ने जबरन घुस गया. उसके पास ट्रेवल के लिए डॉक्यूमेंट भी नहीं थे. डिपार्चर गेट पर तैनात CISF जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर की ओर बढ़ने लगा. इस दौरान उसने जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की. हालांकि, CISF की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने तुरंत मोर्चा संभाला और कुछ ही सेकंड में उसे दबोच लिया.

CISF ने शेयर किया 35 सेकेंड का वीडियो

यह घटना बुधवार (18 नवंबर) दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. CISF के मुताबिक, आरोपी हरियाणा का रहने वाला है. घटना का 35 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सुरक्षा बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया. वीडियो में दिख रहा है कि गेट पर तैनात जवान शख्स को रोकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह धक्का देकर आगे बढ़ता है. इसके बाद एक अन्य हथियारबंद जवान और QRT के कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और उसे काबू कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: ताकतवर हो रहा चक्रवात 'अकवान', 20 नवंबर की दोपहर करेगा लैंडफॉल; 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CISF ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसके बैग से कुछ पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी मिले हैं.

एयरपोर्ट के टर्मिनल में प्रवेश के लिए यात्रियों को वैध टिकट और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होता है. कर्मचारियों को भी अपना आधिकारिक पहचान पत्र दिखाना पड़ता है. IGI एयरपोर्ट को बेहद संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र माना जाता है, जहां रोजाना हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री आते-जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी