Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

पंडित पलुस्कर ने बदली थी भारतीय शास्त्रीय संगीत की तस्वीर, राजदरबार की चौखट छोड़ पहुंचे थे आम लोगों के बीच

INT News17 August 2026 at 03:23 pm

मुंबई, 17 अगस्त। आज अगर किसी बच्चे को संगीत में रुचि है, तो माता-पिता उसके लिए आसानी से संगीत शिक्षक खोज लेते हैं। वह किसी संगीत विद्यालय में जाकर शास्त्रीय संगीत सीख सकता है, मंच पर प्रस्तुति दे सकता है और अपनी कला को करियर भी बना सकता है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब भारतीय शास्त्रीय संगीत आम लोगों की पहुंच से काफी दूर माना जाता था।